बात भारत की हो और नैनीताल रह जाये, ये कैसे हो सकता है! नाम से पहचान बनाने वाला यह शहर, झीलों का शहर (झीलों की नगरी) कहा जाता है। उत्तर भारत के उत्तराखंड में स्थित यह शहर एक पहाड़ी इलाका है जो प्रकृति के उत्तम सौंदर्य का दर्शन करवाता है।  पहाड़ियों से घिरा हुआ यह शहर नाशपाती के आकार वाले एक ताल के किनारे बसा हुआ है। लगभग ३ किलोमीटर के परिधि क्षेत्र में फैल हुआ यह ताल नैनी लेक (नैनी ताल) के नाम से जाना जाता है।

तालाब की परिधि पर फैले रंग बिरंगे दृश्य, किसी के भी मन को मोह लेने की क्षमता रखते है। रात के समय, किनारों पर टिमटिमाते रंग बिरंगे प्रकाश अपनी एक अलग छंटा  बिखेर जाते है जो इस शहर की सुंदरता में चार चाँद लगते हैं। लगभग ३ किलोमीटर के परिधि क्षेत्र में फैल हुआ यह ताल नैनी लेक (नैनी ताल) के नाम से जाना जाता है।

नैनीताल – झीलों का शहर- भारत सैर

नैनी झील ६४ शक्ति पीठ में से एक मानी जाती है और ऐसा माना जाता है कि पार्वती (सती) के जल कर मरने के बाद जब शिव जी उनके जले हुए शरीर को लेकर जा रहे थे तो सती के शरीर का कुछ भाग इधर गिर गया था। और जहाँ  आँख गिरी थी वह जगह “नैन – ताल (नैनीताल)” बन गया। यहाँ आज भी सती की पूजा होती है और झील के उत्तरी किनारे पर पार्वती जी का मंदिर है जो नैना देवी मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह खूबसूरत शहर अपने आस – पास इतने अच्छे – अच्छे पर्यटन स्थल को संजोये है कि मन की चंचलता अपने आप बढ़ जाती है। और फिर एक बार वहाँ की वादियों को घूमने के बाद वहाँ से आने का मन नहीं करता।

यदि आप शहर के अंदर घूमने का मन बना रहे हैं तो आपको ऐसे सैकड़ों मनमोहक दृश्य मिल जायेंगे जो दिल को छू जाते हैं। तथा इन मनभावन स्थलों में नैनी झील, नैनीताल चिड़ियाघर, नैना देवी मंदिर, द माल रोड, टिफ़िन टॉप, एरिअल रोपवे, राज भवन, किलबरी, स्नो व्यू स्थल, नैना पीक, गारने हाउस, हनुमान गढ़ी तथा बहुत से अन्य मनोहर दृश्य देखने को मिल जायेंगे। ये सभी जगह धार्मिक, ऐतिहासिक और अन्य मनोरंजक जगहों की पूर्ति कर देते हैं। 

nainital-jhilon-ka-shahar

एक अच्छी घूमने वाली जगह के आलावा, नैनीताल हनीमून के लिए भी बहुत मशहूर है और बहुत सारे होटल और पहाड़ी इलाके मनोरंजन में आपकी सहायता करते हैं। तथा एक मशहूर शहर होने के के कारण यहाँ पर्यटन के सभी साधन भी आसानी से मिल जाते है जो भ्रमण करने में भरपूर सहायता करते हैं। और एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से जाने में मदद करते हैं। 

गर्मियों के लिए यह शहर सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है तथा दुनिया के हर एक कोने से पार्यटकों को आकर्षित करता है। लोकल पर्यटन के अलावा आपको बहुत से नजदीकी स्थल मिल जाएंगे जो घूमने का भरपूर आनंद देंगे। और इन पर्यटन स्थलों में ऋषिकेश, देहरादून, मस्सूरी, रानीखेत, शिमला, डलहौजी, कौसानी, पंगोट और भी बहुत सारे खूबसूरत स्थल।  ये सारे स्थल प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं और दिल पर छा जाने वाले हैं। आप चाहें अकेले जाएँ या अपनी परिवार के साथ, ये सभी स्थल भरपूर सहयाग करते हैं और घूमने के लिए प्रेरक बनाते हैं।