कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजधानी है जो अपने इतिहास और खानपान के लिए जाना जाता है। इसे ‘सिटी ऑफ़ जॉय’ या ख़ुशी का शहर भी कहा जाता है। मुंबई और दिल्ली के बाद, यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा और ज्यादा आबादी वाला शहर है। और यह शहर अपने शानदार अतीत को समेटे हुए है जो भारत के ब्रिटिश राज्य की राजधानी रह चूका है।  

संत पाल कैथेड्रल

शहर के बीचों-बीच, यह कोलकाता शहर का सबसे लोकप्रिय स्थल है। तथा यह देश के सबसे पुराने चर्चों में से भी एक है। प्रार्थना और दर्शन के साथ-साथ आप यहाँ के भव्य पुस्तकालय का भी आनंद ले सकते हैं। 

बिरला तारामंडल

बिरला तारामंडल कोलकाता – भारत सैर

बिरला तारामंडल का मुख्य लोकेशन चौरंगी रोड है जो कोलकाता के प्रसिद्ध विक्टोरिया मेमोरियल और सेंट पाल कैथेड्रल के पास स्थित है जो कोलकाता के प्रसिद्ध विक्टोरिया मेमोरियल और सेंट पाल कैथेड्रल के पास स्थित है। बिरला तारामंडल विश्व का दूसरा और एशिया का पहला सबसे बड़ा तारामंडल है जिसकी स्थापना 1962 में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने करवाई थी। बिरला तारामंडल भारत में मौजूद तीन तारामंडलों में से एक माना जाता है और यहाँ पर आयोजित प्रोग्राम को देखने के लिए दूर-दूर से खगोल वैज्ञानिक एकत्रित होते हैं।  

बेलूर मठ 

बेलूर मठ कोलकाता का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है जो हुगली नदी के तट पर बसा हुआ है। इसकी स्थापना स्वामी विवेकानंद जी ने करवाई थी जो मिशन रामकृष्ण मठ का मुख्यालय भी है। यह अपनी शान और खुशनुमा माहौल के लिए जाना जाता है और यहाँ बहुत सारे लोग साधना के लिए दूर-दूर से आते हैं। 

साइंस सिटी 

साइंस सिटी पार्क का निर्माण १९९७ में हुआ था जो देश का सबसे बड़ा विज्ञान केंद्र था। यह पार्क विज्ञान प्रेमियों के लिए और बच्चों के लिए किसी जन्नत से काम नहीं है। इसमें आपको स्पेस थिएटर, इलुशन पार्क, टाइम मशीन, 3डी थिएटर, और अनेक सारी अनोखी चीजें देखने को मिल सकती हैं। इसके साथ ही ताजा पानी, एक्वेरियम और विज्ञान से जुड़े अनेक असाधारण चीजे देखने को मिलती हैं।  

समय: 9:०० am – 9:०० pm

दक्षिणेश्वर काली मंदिर

कोलकाता – खुशी का शहर- भारत सैर

कोलकाता में माँ काली की विशेष रूप से पूजा होती है और माँ काली का सबसे बड़ा मंदिर भी यहीं पर है जिसको दक्षिणेश्वर काली मंदिर कहा जाता है। यह मंदिर २५ एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है और कोलकाता का सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र माना जाता है। 

विक्टोरिया मेमोरियल

यह कोलकाता की सबसे लोकप्रिय और सबसे खूबसूरत जगह है जिसका निर्माण विक्टोरिया रानी की याद में किया गया था। विक्टोरिया मेमोरियल सिर्फ कोलकता ही नहीं बल्कि भारत के सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक है। यहाँ पर आपको कुछ शाही परिवार की तस्वीरें मिल जाएँगी जो इतिहास की ताजगी भर देंगीं। इसकी दूरी हावड़ा रेलवे स्टेशन से लगभग ८ किलोमीटर है।